Class 10 Balgobin Bhagat MCQ-Class 10 Hindi Chapter 2 बालगोबिन भगत MCQ Questions

Class 10 Balgobin Bhagat MCQ-Class 10 Hindi Chapter 2 बालगोबिन भगत MCQ Questions

Class 10 Balgobin Bhagat MCQ-Class 10 Hindi Chapter 2 बालगोबिन भगत MCQ Questions
Class 10 Balgobin Bhagat MCQ-Class 10 Hindi Chapter 2 बालगोबिन भगत MCQ Questions




Class 10 Balgobin Bhagat MCQ-Class 10 Hindi Chapter 2 बालगोबिन भगत MCQ Questions



1. 'बालगोबिन भगत' पाठ के रचयिता का नाम

बताइए। 

(क) यशपाल

(ख) रामवृक्ष बेनीपुरी

(ग) मन्नू भंडारी

(घ) प्रेमचंद


उत्तर-(ख) रामवृक्ष बेनीपुरी।



2. बालगोबिन भगत पाठ की विधा है

(क) रेखाचित्र

(ख) कहानी

(ग) संस्मरण

(घ) जीवनी


उत्तर-(क) रेखाचित्र


3. बालगोबिन भगत की मृत्यु किस कारण से हुई?

(क) बीमारी

(ख) दुर्घटना

(ग) गंगा में डूबकर

(घ) दिल का दौरा


उत्तर-(क) बीमारी



4. बालगोबिन भगत ने पुत्र की मृत्यु के उपरांत पतोहू को रोने के बदले क्या करने को कहा?

(क) शांत होने

(ख) उत्सव मनाने

(ग) घर से निकलने

(घ) भजन करने


उत्तर-(ख) उत्सव मनाने


5. बालगोबिन भगत ने अपनी पतोहू के भाई को उसके विषय में क्या आदेश दिया?

(क) सहयोग करना

(ख) खरचा उठाना

(ग) शिक्षा दिलाना

(घ) दूसरी शादी कर देना

उत्तर-(घ) दूसरी शादी कर देना।


6. बालगोबिन भगत का कद था

(क) लंबा

(ख) मँझोला

(ग) छोटा

(घ) ठिगना


उत्तर-(ख) मँझोला।


7. बालगोबिन भगत की वेशभूषा का अंग नहीं था

(क) लंगोटी

(ख) कनफटी टोपी

(ग) कमीज

(घ) काली कमली


उत्तर-(ग) कमीज।


8.बालगोबिन निम्नलिखित में से किस संप्रदाय के अनुरूप तिलक लगाते थे?

 (क) रामानंदी संप्रदाय

(ख) ब्रह्मसंप्रदाय

(ग) परब्रह्मसंप्रदाय

(घ) टटी संप्रदाय


उत्तर- (क) रामानंदी संप्रदाय ।



9. बालगोबिन भगत के कितने बेटे थे?

(क) एक

(ख) दो

(ग) तीन

(घ) चार


उत्तर-(क) एक


10. बालगोबिन भगत थ

(क) साधु (ग) गृहस्थ साधु

(ख) गृहस्थ (घ) कोई नहीं


उत्तर- (ग) गृहस्थ साधु ।


 11. 'पतोहू' का अर्थ ह

(क) पौत्रवधू (ग) प्रपौत्रवधू

(ख) पुत्रवधू (घ) पत्नी


उत्तर-(ख) पुत्रवधू


12. बालगोबिन भगत का रंग कैसा था?

(क) साँवला

(ख) काला

(ग) गेहुँआ

(घ) गोरा-चिट्टा


उत्तर-(घ) गोरा-चिट्टा


13. बालगोबिन भगत किस पंथ जैसी टोपी पहनते थे?

(क) नाथ पंथ

(ख) सूफी पंथ

(ग) कबीर पंथ

(घ) वैष्णवी पंथ


उत्तर-(ग) कबीर पंथ।


14. बालगोबिन भगत के पुत्र की मृत्यु का क्या कारण था?

(क) बीमारी

(ख) दुर्घटना

(ग) गंगा में डूबने से

 (घ) आग लगना


उत्तर-(क) बीमारी


15. लेखक को निम्नलिखित में से कौन याद नहीं है?

(क) बालगोबिन की गृहणी

(ख) बालगोबिन

(ग) बालगोबिन का पुत्र

(घ) बालगोबिन की पुत्रवधू


उत्तर-(क) बालगोबिन की गृहणी।


16. बालगोबिन किसे 'साहब' मानता था?

(क) दादू दयाल को  (ग) नानक को

(ख) कबीर (घ) रैदास को


उत्तर-(ख) कबीर को


17. बालगोबिन अपनी हर वस्तु को किसकी मानते थे? 

(क) पत्नी की

(ख) पुत्रवधू की

(ग) साहब की

(घ) पुत्र की


उत्तर-(ग) साहब की। 


18. निम्नलिखित में से बालगोबिन की कौन-सी विशेषता उनके कबीर पंथी होने की ओर संकेत करती है?

(क) किसी में से दो टूक बात करने में संकोच न करना

(ख) किसी से खामखाह झगड़ा मोल न लेना

(ग) बिना पूछे किसी की चीज को न छूना 

(घ) किसी के खेत में शौच के लिए भी न बैठना


उत्तर-(क) किसी में से दो टूक बात करने में संकोच न करना।


19. निम्नलिखित में से किसके पद भगत के कंठ से निकलकर सजीव हो उठते थे?

(क) नानक के (ग) कबीर के

(ख) सूरदास के (घ) तुलसी के


उत्तर-(ग) कबीर के।


20. 'तेरी गठरी में लागा चोर' गीत कौन गाया करते थे?

(क) तानसेन

(ख) बैजू

(ग) बालगोबिन भगत

(घ) गन्धर्वसेन


उत्तर-(ग) बालगोबिन भगत।


 21. बालगोबिन भगत का व्यवसाय था।

(क) खेती-बारी

(ख) मजदूरी

(ग) नौकरी

(घ) व्यापार


उत्तर- (क) खेती-बारी।


 22. बालगोबिन भगत किसके आदर्शों पर चलते थे?

(क) तुलसीदास के

(ख) कबीर के

(ग) सूरदास के


 उत्तर-(ख) कबीर के।


23. बालगोबिन भगत गंगा स्नान करने किस साधन से जाते थे?

(क) मोड़ से

(ख) रेलगाड़ी में

(ग) पैदल

(घ) बैलगाड़ी मे


उत्तर-(ग) पैदल


24. रेखाचित्र में निम्नलिखित में से किस मास का वर्णन नहीं है?

(क) सावन

(ख) आषाढ़

(ग) कार्तिक

(घ) माघ


उत्तर-(क) सावन।


25. बालगोविन भगत की प्रभातियाँ कब से कब तक चलती थी?

(क) कार्तिक से मार्गशीर्ष के अंत तक

(ख) कार्तिक से पोष के अंत तक

(ग) कार्तिक से फाल्गुन के अंत तक

(घ) कार्तिक से चैत्र के अंत तक


उत्तर-(ग) कार्तिक से फाल्गुन के अंत तक।


26. प्रभाती के समय भगत जिस नदी पर स्नान करने जाता था, वह उसके घर से कितनी दूरी पर थी?

(क) दो मील की दूरी पर

(ख) तीन मील की दूरी पर

(ग) चार मील की दूरी पर

(घ) दस मील की दूरी पर


उत्तर-(क) दो मील की दूरी पर।


27. भगत का प्रिय वाद्ययंत्र था

(क) सारंगी

ख) खँजड़ी।

(ग) चिमटा

(घ) ढोलक


उत्तर- (ख) खँजड़ी।


28. 'कलेवा' का अर्थ है

(क) दोपहर का भोजन

(ख) रात्रि का भोजन

(घ) दोपहर की चाय

(ग) सुबह का नाश्ता


उत्तर-(ग) सुबह का नाश्ता।


29. 'श्रमबिंदु' का अर्थ है

(क) वर्षा

(ख) रिमझिम

(ग) फुहार

(घ) पसीना


उत्तर-(घ) पसीना।



30. बालगोबिन भगत के पुत्र की मृत्यु पर अंतिम संस्कार में आग किसने लगाई?

(क) भगत ने

-(ख) पतोहू ने।

(ग) रिश्तेदार ने


उत्तर-(ख) पतोहू ने।


31. निम्नलिखित में से कौन अवश्य ही सबका ध्यान

अपनी ओर खींचकर ही रहती है?

(क) मौत

(ख) बीमारी

(ग) उन्नति

(घ) अवनति


उत्तर- (क) मौत।


33. किसकी मृत्यु पर भी बालगोबिन अपने चिरपरिचित स्वर और तल्लीनता के साथ गीत गाए जा रहा

(क) अपनी पत्नी की मृत्यु पर

(ख) अपने पुत्र की मृत्यु पर

(ग) अपने भाई की मृत्यु पर

(घ) अपने पिता की मृत्यु पर


उत्तर-(ख) अपने पुत्र की मृत्यु पर


33. निम्नलिखित में से कौन सी बात बालगोबिन भगत की उच्चकोटि की नारी भावना का परिचय देती है?

(क) पुत्रवधू द्वारा अपने पुत्र को मुखाग्नि दिलाना

(ख) विधवा पुत्रवधू के पुनर्विवाह पर जोर देना

(ग) विधवा पुत्रवधू को अपनी सेवा कराने हेतु अपने पास नरखना

(घ) उपर्युक्त तीनों


उत्तर-(घ) उपर्युक्त तीनों।


34. बालगोबिन भगत की पुत्रवधू की चारित्रिक विशेषता है.

(क) सुभगता व सुशीलता

(ख) कुशल प्रबंधन

(ग) सेवाभावी व कर्तव्यपरायणता

(घ) तीनों


उत्तर-(घ) तीनों।


35. बालगोबिन के गाँव से गंगा नदी की दूरी लगभग थी

(क) दस कोस

(ग) तीस कोस

(ख) बीस कोस

(घ) चालीस कोस


उत्तर-(ग) तीस कोस


36. क्रियाकर्म हैं

(क) पाणिग्रहण संस्कार

(ख) यज्ञोपवीत संस्कार

(ग) अंतिम संस्कार

(घ) मुंडन संस्कार



उत्तर-(ग) अंतिम संस्कार।


37. बालगोबिन भगत को अपने घर से गंगा स्नान के लिए पैदल आने-जाने में कितना समय लगता था।?

(क) 1-2 दिन

(ख) 2-3 दिन

(ग) 4-5 दिन

(घ) 7-8 दिन


उत्तर-(ग) 4-5 दिन


38. बालगोबिन भगत के संगीत को लेखक ने क्या कहा है?

(क) उपदेश

(ख) लहर

(ग) जादू

(घ) शहनाई


उत्तर-(ग) जादू।


39. बालगोबिन भगत के गीतों में कौन-सा भाव व्यक्त होता है?

(क) सौंदर्य का

(ख) क्रोध का

(ग) विरह का

(घ) ईश्वर भक्ति का


उत्तर-(घ) ईश्वर भक्ति का।


40. बालगोबिन भगत आत्मा और परमात्मा के बीच

कौन-सा संबंध मानते थे? 

(क) पिता-पुत्री का

(ख) प्रेमी-प्रेमिका का

(ग) बहन-भाई का

(घ) माँ-बेटे का


उत्तर-(ख) प्रेमी-प्रेमिका का।   


प्रश्न- बालगोविन भगत का चेहरा हमेशा कैसे जगमग रहता था ?

A काली दाढ़ी से

B सफेद बालो से

C चश्मे से

D. भूरे बालो से


उत्तर- सफेद बालों से


42. भगत कमर में क्या पहनते थे ?

A. लंगोटी

B. धोती

C. लागड़ी


उत्तर- A लंगोटी


43. जाड़े में भगत क्या ओढ़ते थे ?

A. रजाई

B.काली कम्बली

C. गर्म चादर

D. तिरपाल


उतर: C. काली कम्बली


44. भगत गले में क्या बाँधे रहते थे ?

A.कंठी

B. हार.

C. चैन

D. तुलसी की माला


Ans- तुलसी की माला


45 साहब का दरवार घर से कितनी दूरी पर था?

A.सात कोस

B. चार कोस

C. पाँच कोस

D. दस कोस


Ans- pचार कोस


46. पाठ में किस महीने की रिमझिम का उल्लेख हैं?

सावन

आषाढ़

जेठ

कार्तिक


उ०- आषाढ


47. गाँव के बाहर पोखरे पर भगत किस ओर मुंह करके बैठते थे?

A. पूर्व

B. पश्चिम

C. दक्षिण


उत्तर- पूर्व


48. क्या गंगा स्नान पर भगत जी आस्था थी?

A. हाँ

B.नही

C.कह नही सकते


उत्तर-नही


49. गंगा स्नान की अपेक्षा भगत जी की आस्था‌ थी

A. गायन

B. नृत्य

C. संत समागम

D. लोक दर्शन

E. C और D दोनों


Ans- C और D दोनों


50. औरतें कलेवा लेकर कहाँ बैठी है ?

Α. आँगन में

B. मेड़ पर

C. घर में

D. खेत पर


उतर -मेड़ पर


One- liner

51. प्रस्तुत पाठ में विरहनी किसे कहा गया है?

आत्मा को


52. विरहिनी को अपने प्रेमी से मिलने की बात कही गई है, यहां प्रेमी कौन है?

परमात्मा


53. भगत की आखिरी दलील क्या थी?

घर छोड़कर चले जाने की।


54. 'मानो तागा टूट गया हो' यहाँ तागा का क्या अर्थ है ?

सांसो का रुकना


55. "उनका पंजर पड़ा है। यहाँ पंजर किसको कहा है ?

भगत के मृत शरीर को


56. प्रस्तुत पाठ में प्रसाद किसे कहा गया है?

उतर- कवीर मठ से मिलने वाले फसल के भाग को।


57. बालगोबिन भगत की संगीत साधना का चरम-उत्कर्ष किस दिन देखा गया?

बालगोबिन भगत की संगीत साधना का चरम उत्कर्ष उस दिन देखा गया, जिस दिन उसका पुत्र दिवंगत हुआ।


58. बालगोबिन भगत अपने बेटे को किस कारण अधिक प्यार करते थे?

- बालगोबिन भगत का बेटा कुछ सुस्त और बोदा-सा था इसीलिए वे अपने बेटे को अधिक प्यार करते थे।


58. बालगोबिन भगत के अनुसार कैसे आदमियों की ज्यादा निगरानी रखने की आवश्यकता होती है

 बालगोबिन के अनुसार जो आदमी उसके पुत्र की तरह सुस्त और कम बुद्धि वाले होते हैं, उनकी ज्यादा निगरान रखने की आवश्यकता होती है।


59. भगत की पुत्रवधू कैसी थी?

अत्यंत सुभग और सुशील


60. भगत को किसने दुनियादारी से अलग कर दिया?

भगत की पुत्र वधू ने घर की प्रबंधिका बनकर उसे दुनियादारी से अलग कर दिया था।


61. बेटे की मृत देह के पास भगत क्या कर रहे थे?

अपने बेटे की मृत देह के सामने जमीन पर बैठ कर गीत गा रहे थे।


62. आत्मा के संबंध में भगत के क्या विचार हैं?

उनका विचार है कि मरने के बाद आत्मा परमात्मा में जाकर लीन हो जाती है।


63. भगत ने बेटे का क्रिया कर्म कैसे किया?

उन्होंने बेटे के क्रिया क्रम में कोई आडंबर नहीं किया। उन्होंने अपने बेटे की चिता में अपनी पतोहू से आग दिलाई।


64. बालगोबिन भगत कितने वर्ष से ऊपर के होंगे?

60 वर्ष।


65. भगत ने पतोहू को किस अवधि के पूरा होते ही उसके भाई के साथ भेज दिया?

श्राद्ध की


66. लेखक भगत के किस बात पर मुग्ध था?

गायन पर


67. गर्मियों में भगत क्या गाते थे?

संझा


68. लेखक किस महीने की 'दांत किटकिटाने वाली 'भोर में पोखर तक गया था

माघ


69. भादो का संबंध किस ऋतु से है?

वर्षा


70. रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म कब हुआ?

1899


Passage Based

घर में पतोहू रो रही है जिसे गाँव की स्त्रियाँ चुप कराने की कोशिश कर रही है। किंतु, बालगोबिन भगत गाए जा रहे हैं! हाँ, गाते-गाते कभी-कभी पतोहू के नजदीक भी जाते और उसे रोने के बदले उत्सव मनाने को कहते। आत्मा परमात्मा के पास चली गई, विरहिनी अपने प्रेमी से जा मिली, भला इससे बढ़कर आनंद

की कौन बात? मैं कभी-कभी सोचता, यह पागल तो नहीं हो गए। किंतु नहीं, वह जो कुछ कह रहे थेउसमें उनका विश्वास बोल रहा था-वह चरम विश्वास जो हमेशा ही मृत्यु पर विजयी होता आया है।


71. बालगोबिन की पतोहू क्यों रो रही थी?

बालगोबिन की पतोहू इसलिए रो रही थी, क्योंकि उसके पति की मृत्यु हो गई थी।


72. अपने पुत्र की मृत्यु पर बालगोबिन भगत क्यों नहीं रो रहा था?

अपने पुत्र की मृत्यु पर बालगोबिन भगत इसलिए नहीं रो रहा था क्योंकि वह समझता था कि मृत्यु होने पर आत्मा-परमात्मा के पास चली जाती है। अतः किसी की मृत्यु शोक का नहीं बल्कि आनंद का विषय है।


73. कभी-कभी लेखक बालगोबिन भगत के विषय में क्या सोचता था? 

कभी-कभी लेखक बालगोबिन भगत के विषय में सोचता था कि कहीं वह पागल तो नहीं हो गया।


74. बालगोबिन जो कुछ कहता था, उसके पीछे क्या बोलता था? 

बालगोबिन जो कुछ कहता था, उसके पीछे उसका चरम विश्वास बोलता था। यह विश्वास हमेशा ही मृत्यु पर विजयी होता आया है।


बेटे के क्रिया-कर्म में तूल नहीं किया; पतोहू से ही आग दिलाई उसकी। किंतु ज्योंही श्राद्ध की अवधि पूरी हो गई, पतोहू के भाई को बुलाकर उसके साथ कर दिया, यह आदेश देते हुए कि इसकी दूसरी शादी कर देना। इधर पतोहू रो-रोकर कहती-मैं चली जाउँगी तो बुढ़ापे में कौन आपके लिए भोजन बनाएगा,बीमार पड़े, तो कौन एक चुल्लू पानी भी देगा? मैं पैर पड़ती हूँ, मुझे अपने चरणों से अलग नहीं कीजिए! लेकिन भगत का निर्णय अटल था। तू जा, नहीं तो मैं ही इस घर को छोड़कर चल दूंगा-यह थी उनकी

आखिरी दलील और इस दलील के आगे बेचारी की क्या चलती?


75.बालगोबिन भगत ने किससे अपने पुत्र को मुखाग्नि दिलाई?

बालगोबिन भगत ने अपनी पुत्रवधू से अपने पुत्र को मुखाग्नि दिलाई।


76. क्या कह कर बालगोबिन ने अपनी पुत्रवधू को उसके भाई के साथ कर दिया?

बालगोबिन ने यह कहकर कि उसकी दूसरी शादी कर देना, अपनी पुत्रवधू को उसके भाई के साथ कर


77. पुत्रवधू बालगोबिन को छोड़कर क्यों नहीं जाना चाहती थी?

पुत्रवधू बालगोबिन को छोड़कर इसलिए नहीं जाना चाहती थी क्योंकि वह सोचती थी कि बुढ़ापे में कौन बालगोबिन के लिए भोजन बनाएगा और कौन बीमार होने पर उसे पानी देगा।


78. पुत्र वधू विषयक बालगोबिन का अटल निर्णय उसके चरित्र की किस विशेषता को उजागर करता है।

पुत्र वधू विषयक बालगोबिन का अटल निर्णय उसके चरित्र की नारी चेतना, नारी सम्मान में नारी उत्थान जैसी विशेषताओं को उजागर करता है।


बालगोबिन भगत समूचा शरीर कीचड़ में लिथड़े, अपने खेत में रोपनी कर रहे हैं। उनकी अँगुली एक-एक धान के पौधे को, पंक्तिबद्ध, खेत में बिठा रही है। उनका कंठ एक-एक शब्द को संगीत के जीने पर चढ़ाकर कुछ को ऊपर, स्वर्ग की ओर भेज रहा है और कुछ को इस पृथ्वी की मिट्टी पर खड़े लोगों के कानों की ओर! बच्चे खेलते हुए झूम उठते हैं; मेंड़ पर खड़ी औरतों के होंठ काँप उठते हैं, वे गुनगुनाने लगती हैं; हलवाहों के पैर ताल से उठने लगते हैं; रोपनी करनेवालों की अँगुलियाँ एक अजीब क्रम से चलने लगती हैं! बालगोबिन भगत का यह संगीत है या जादू!


79. प्रस्तुत गद्यांश किस पाठ से अवतरित है? इसके लेखक का नाम बताइए।

बालगोबिन भगत और उसके लेखक हैं रामवृक्ष बेनीपुरी।


80. बालगोबिन भगत क्या कर रहा है?

उत्तर- बालगोबिन भगत अपने खेत में धान के पौधे रोपते हुए अपने कंठ से स्वर-लहरी निकाल रहा है।


81. बालगोबिन भगत के संगीत का स्त्रियों पर क्या प्रभाव होता है?

उत्तर- बालगोबिन भगत के संगीत को सुनकर स्त्रियों के होंठ काँप उठते हैं तथा वे स्वतः ही गुनगुनाने लगती हैं।


82. बालगोबिन भगत के संगीत का हलवाहों पर क्या प्रभाव होता है?

उत्तर- बालगोबिन भगत के संगीत को सुनकर हलवाहों के पैर ताल से उठने लगते हैं।


83. लेखक को क्या समझ नहीं आ रहा है?

उत्तर- लेखक को यह समझ नहीं आ रहा है कि बालगोबिन की स्वर लहरी को मात्र संगीत कहा जाए या जादू।


पाठ में प्रयुक्त मुहावरे


दो टूक बात कहना- साफ और खरी बात कहना |

ताँता लगना- भीड़ होना / अधिक मात्रा

नजर रखना- ध्यान रखना

दंग रह जाना-आश्चर्य में होना

दिन-दिन छिजते जाना - कमजोर होते जाना।


܀܀܀




Post a Comment

0 Comments