Lhasa ki Aur mcq | Lahasa ki oor mcq | ल्हासा की ओर प्रश्न उत्तर mcq

Lhasa ki Aur mcq | Lahasa ki oor mcq | ल्हासा की ओर प्रश्न उत्तर mcq


Lhasa ki Aur mcq | Lahasa ki oor mcq | ल्हासा की ओर प्रश्न उत्तर mcq
Lhasa ki Aur mcq | Lahasa ki oor mcq | ल्हासा की ओर प्रश्न उत्तर mcq




Check here for Class 9 Hindi Chapter 2 Lhasa ki Aur MCQ QUESTIONS (ल्हासा की ओर Mcq Question Answers)


MCQ Questions (Lahasa ki oor mcq) from 1 to 27 are fully solved.


MCQ Questions (Lhasa ki Aur MCQ ) from 27 to 47 are half solved means you will get the answer of these questions from the video lecture (given below). First solve these MCQ Question by yourself and then refer to that video lecture. These questions work like practice test.


 पाठ में प्रयुक्त शब्दार्थ (ल्हासा की ओर) Questions 48 - 63


पद्यांश संबंधी प्रश्न उत्तर (ल्हासा की ओर) questions 64-71


Lhasa ki Or One Word Question Answer -  72-81


Lhasa ki Aur mcq | Lahasa ki oor mcq | ल्हासा की ओर प्रश्न उत्तर mcq
Lhasa ki Aur mcq | Lahasa ki oor mcq | ल्हासा की ओर प्रश्न उत्तर mcq



Lhasa ki Aur MCQ Questions (Question 1-27)

1. 'ल्हासा की ओर' पाठ के लेखक का नाम बताएँ। 

a. राहुल सांकृत्यायन

(b) प्रेमचंद

c. करिशंकर परसाई

(d) महादेवी वर्मा

Ans- राहुल सांकृत्यायन


 2. 'ल्हासा की ओर' पाठ की विधा क्या है?

(a) यात्रावृत्तांत

(b) कहानी

(c) संस्मरण

(d) जीवनी


उत्तर- (a) यात्रावृत्तांत


3. राहुल सांकृत्यायन का जन्म किस वर्ष हुआ?

(a) 1880

(b) 1893

(c) 1896

(d) 1890


उत्तर-(b) 1893


4. राहुल सांकृत्यायन को क्या उपाधि प्राप्त है?

(a) भारतेंदु

(b) महापंडित

(c) युवराज

(d) महामहिम


उत्तर-(b) महापंडित



5. 'घुमक्कड़शास्त्र' किसकी रचना है?

(a) प्रेमचंद

(b) श्यामाचरण दुबे

(c) राहुल सांकृत्यायन 

(d) माखनलाल चतुर्वेदी


उत्तर- (c) राहुल सांकृत्यायन


6. लेखक किस देश से होकर तिब्बत गया?

(a) चीन

(b) भूटान

(c) हांगकांग

(d) नेपाल


उत्तर- (d) नेपाल


7. परित्यक्त चीनी किले से चलने पर एक आदमी लेखक से क्या माँगने आया?

(a) चुंगी

(b) कर

(c) राहदारी

(d) गुड़


उत्तर- (c) राहदारी




8. लेखक के साथ जो मंगोल भिक्षु था, उसका क्या नाम था?

(a) धीरज

(b) नीरज

(c) पवन

(d) सुमति


उत्तर- (d) सुमति



9. संध्या के समय तिब्बत के लोग क्या नशीला पदार्थ पीते हैं?

(a) छंड्

(b) भंग

(c) मदिरा

(d) बीयर


उत्तर- (a) छड्


10. तिब्बत यात्रा के समय लेखक किसके वेश में था?

(a) भिखमंगे के

(b) डाकू के

(c) लेखक के

(d) अधिकारी के


उत्तर- (a) भिखमंगे के


11. तिब्बत की सर्वाधिक खतरे वाली जगह का क्या नाम है?

(a) तिगरी

(b) डांडे

(c) ल्हासा

(d) तीनों


उत्तर- (b) डांडे


12. लङ्कोर नामक स्थान तक पहुँचने के लिए लेखक ने सुमति से क्या साधन जुटाने को कहा?

(a) गाड़ी

(b) हवाई जहाज

 (c) घोड़े

 (d) हाथी


उत्तर- (c) घोड़े


13. डांडे नामक स्थान कितनी ऊँचाई पर है?

 (a) 10 - 12 हजार फीट।

(b) 12 - 13 हजार फीट। 

(c) 14 - 15 हजार फीट।

(d) 16 - 17 हजार फीट।


उत्तर- (d) 16 - 17 हजार फीट



14. डांडे के देवता का स्थान किससे सजाया गया था?

(a) पत्थरों के ढेर जानवरों के सींग एवं रंग-बिरंगी झंडियों से।

(b) फूलों से

(c) गमलों से

(d) पत्तियों से


 उत्तर- (a) पत्थरों के ढेर, जानवरों के सींग एवं रंग-बिरंगी झंडियों से।


15. लेखक किसकी तरह अपने घोड़े पर झूमता हुआ चला जा रहा था?

(a) लेनिन

(b) दोन्क्विक्स्तो ।

(c) हिटलर

(d) मुसोलिनी


उत्तर- (b) दोन्क्विक्स्तो । 



16. किसे जितनी जल्दी गुस्सा आता था, उतनी जल्दी ठंडा हो जाता था?

(a) लेखक को

(b) धीरज को

(c) सुमति को 

(d) तीनों को


उत्तर- (c) सुमति को




17. लङ्कोर पहुँचने पर लेखक ने सबसे पहले क्या खाया?

(a) रोटी

(b) लस्सी

(c) हलवा

(d) चाय-सत्तू


उत्तर- (d) चाय-सत्तू 


18. लेखक ने सुमति से कहाँ पहुँचकर रुपये देने बात कही?

(a) ल्हासा पहुँचकर

(b) लङ्कोर पहुँचकर

(c) तिङरी पहुँचकर 

(d) डांडे पहुँचकर


उत्तर- (a) ल्हासा पहुँचकर 


19. लेखक की तिब्बत यात्रा के समय कौन-सा मार्ग नहीं खुला था ?

(a) थोङ्ला

(b) फरी कलिङपोङ्

(c) तिङरी

(d) डांडे


 उत्तर- (b) फरी कलिङपोङ


20. शेकर की खेती के मुखिया भिक्षु का क्या नाम था?

(a) सुमति

(b) कुची

(c) नम्से

(d) भीटे


उत्तर- (c) नम्से



 21. तिब्बत की जागीरों का बड़ा हिस्सा किसके हाथ में है?

(a) जमींदार

(b) जागीरदार

(c) किसान

(d) मठ


उत्तर- (d) मठ



22. जागीर के आदमी किसे राजा से कम नहीं समझते

(a) मठ-भिक्षु

(b) भिखमंगे

(c) सेनापति

(d) लेखक


उत्तर- (a) मठ-भिक्षु



23. लेखक को मन्दिर में बुद्धवचन-अनुवाद की कितनी हस्तलिखित पोथियाँ मिलीं?

(a) 100

(b) 103

(c) 106

(d) 109


उत्तर- (b) 103


24. बुद्धवचन-अनुवाद की पोथियाँ तिब्बत में किस नाम से जानी जाती थीं?

(a) सिंगुर

(b) मंत्र

(c) कन्जुर

(d) कुची


उत्तर- (c) कन्जुर




25. लेखक के अनुसार शेकर बिहार में रखी हुई कन्जुर की एक-एक पोथी का वजन कितना रहा होगा? 

(a) 10 - 10 सेर

(b) 12 - 12 सेर

(c) 20-20 सेर

(d) 15 - 15 सेर


उत्तर- (d) 15 - 15 सेर



26. किसने लेखक के इंतजार में 2 टोकरी कंडे फूंक डाले थे?

(a) सुमति

(b) नम्से

(c) जागीरदार

(d) वापी


उत्तर- (a) सुमति




27. 'कुची-कुची' शब्द का अर्थ 

(a) क्रोध-क्रोध

(b) दया-दया

(c) पैसा-पैसा

(d) मारो-मारो


उत्तर- (b) दया-दया।



Lahasa ki oor MCQ Questions (Questions 28- 47)

28. चार पाँच बजे के करीब लेखक, गाँव से कितनी दूरी पर था

A. मील भर

B. किलोमीटर

C. चार मील

C. 500 मीटर



29. मुँह लाल किसका होता है?

A. नेपाली का

B. डाकुओं का

C. मंगोलों का

D. बुद्ध का


30. तिङरी के विशाल मैदान कैसा दिखाई देता था ?

A. टापू जैसा

B. रेगिस्तान जैसा

C. समाधि जैसा

D. कोई नही


31. राहुल सांकृत्यायन का मूल नाम क्या था?

A. केदारनाथ

B. केदार पांडेय

C. राहुल देव

D. राहुल सांकृत्यायन



32. राहुल सांकृत्यायन जी ने बौद्ध धर्म की दिक्षा कहाँ पर ली ?

नेपाल मे

भारत में

श्रीलंका में

म्यांमार में


33. फौजी चौकियों और किलो मे कौन रहा करता था?

A भारतीय पलटन

B. नेपाली पलटन

C. चीनी पलटन

D. कोई नही



34. परित्यक्त चीनी किले में लेखक क्या पीने लिए ठहरा ?

A. शराब

B. दूध

C. चाय




35. निम्नश्रेणी के भिखमंगों को लोग किस डर मे नहीं घुसने देते थे ?

A. लूट के डर से

B. चोरी के डर से

C. लड़ाई के डर से

D. कोई नहीं


उत्तर (ख) चोरी के डर से


36. ल्हासा में चाय मे लोग क्या डालते हैं ?

A. मक्खन

B. सोडा

C. दोनो

D. कोई नहीं


37. पूर्व की यात्रा में लेखक किस वेश में आया था ?

फौजी के

भद्र यात्री

भिखमंगा

बौद्ध भिक्षु


38. पूर्व की यात्रा में लेखक गाँव मे किस स्थान पर ठहराया ?

A. सुंदर मंकान मे

B. झोपड़ी मे

C. सबसे गरीब झोपड़े में

D. ऊंचे मकान मे


39. डाकुओं के लिए सबसे अच्छी जगह कोन सी हैं ?

A.पहाड़

B. डाँडे

C. थोङ्ला

D.कोई नही


40. ललाट धूप से जल रहा था और कंधा पिछे बर्फ हो रहा था, यह कितने बजे की बात है ?

A. चार बजे

B. दो बजे

C. सुबह ग्यारह बजे


41. खेती का इंतजाम देखने के लिए किसको भेजा जाता है

A. डाकुओं को

B. भिक्षु को

C. सुमति को

D. कोई नहीं


42. अत मे लेखक और सुमति किससे विदाई लेते हैं?

A. बौद्ध भिक्षु से

B. राजा से

C. भिक्षु नम्से से

D. इनमें कोई नही


43. हथियार का कानून न होने के कारण लोग हाथों में लाठी की तरह क्या लिए फिरते हैं?

A. पिस्तौल

B.बंदूक

C उपर्युक्त दोनो

D.तीर कमान



44. भीटे की और दिखने वाले पहाड़ कैसे थे?

A. बर्फ से भरे

B. नंगे

C. सफेदी भरे

D. हरे 


45. पत्थरों के ढेर, जानवरों के सींगों और रंग-बिरंगे कपड़ो से क्या सजा था?

A. मंदिर

B. बौद्ध मठ

C. देवता का स्थान

D. कोई नही


46. जहाँ दो रास्ते फूट रहे थे, वहाँ से लेखक ने कौन सा रास्ता पकड़ा।

A. दाँए वाला

B. बाएँ वाला

C. बीच वाला

D. कोई भी नही


47. लेखक बाँए का रास्ता पकड़कर कितने मील चला गया ?

A. 2 मील

B. 3 मील

C. डेढ़ मील

D. 4 मील


Answers :- Solutions


ल्हासा की ओर - शब्दार्थ (48-63)

48. फरी कलिङ्पोङ- तिब्बती सीमावर्ती स्थान का नाम। 

 49. दुर्ग- किला 

 50. आबाद- बसे हुए

 51. परित्यक्त छोडा हुआ 

52. राहदारी - पहचान के लिए दी गई चिट्ठीं। 

 53. दूरुस्त = स्वस्थ

54. डांडा- ऊँची जमीन 

 55. दोन्किवरूस्तो- स्पेनिश उपन्यासकार सार्वतेज (17वीं शताब्दी) के उपन्यास 'डॉन क्विक्जोट' का नायक, जो घोड़े पर चलता था। 

56. सत्तू- भूने हुए अन्न (जौ, चना‌ का आटा )

57. थुक्पा- सत्तू या चावल के साथ मूली, हड्डी और मांस के साथ पतली लेई की तरह पकाया गया खाद्य पदार्थ

58. तिङरी - तिब्बत के महत्त्वपूर्ण स्थान का नाम 

59. गंडे- मंत्र पढ़कर गाँठ लगाए हुए धागे व वस्त्र

60. चिरी- फाड़ी हुई।

61. भरिया- भारवाहक

 62. ललाट - माथा 

63. बेगार- बिना मजदूरी या कम मजदूरी पर 


Lhasa ki Aur Gadyansh Questions (ल्हासा की ओर - पद्यांश संबंधी प्रश्न 64-71)


नदियों के मोड़ और पहाड़ों के कोनों के कारण बहुत दूर तक आदमी को देखा नहीं जा सकता। डाकुओं के लिए यही सबसे अच्छी जगह है। तिब्बत में गाँव में आकर खून हो जाए, तब तो खूनी को सजा भी मिल सकती है, लेकिन इन निर्जन स्थानों में मरे हुए आदमियों के लिए कोई परवाह नहीं करता।


64. किस कारण तिब्बत जाने वाले मार्ग पर दूर तक आदमी नहीं देखा जा सकता?

उत्तर- नदियों के मोड़ और पहाड़ के किनारों के कारण तिब्बत जाने वाले मार्ग पर दूर तक आदमी नहीं देखा जा सकता।


65. लेखक ने नदियों के मोड़ एवं पहाड़ों के किनारों वाली निर्जन जगह को किनके लिए उपयुक्त बताया है?

उत्तर- लेखक ने नदियों के मोड़ एवं पहाड़ों के किनारों वाली निर्जन जगह को डाकुओं के लिए उपयुक्त बताया है।


66. तिब्बत में कहाँ खून होने पर खूनी को सजा मिल सकती है?

उत्तर- तिब्बत के किसी गाँव में खून होने पर खूनी को सजा मिल सकती है, परन्तु निर्जन स्थान पर हुए खून की सजा प्राय: नहीं मिल पाती।


67. इस गद्यांश में लेखक ने किस स्थान की कानून-व्यवस्था के बारे में बताया है?

उत्तर- इस गद्यांश में लेखक ने तिब्बत की कानून-व्यवस्था के बारे में बताया है।


66. 'आदमी' शब्द के दो पर्यायवाची लिखिए।

उत्तर- मनुष्य, मानव।


सरकार खुफिया-विभाग और पुलिस पर उतना खर्च नहीं करती और वहाँ गवाह भी तो कोई नहीं मिल सकता। डकैत पहले आदमी को मार डालते हैं, उसके बाद देखते हैं कि कुछ पैसा है कि नहीं। हथियार का कानून न रहने के कारण यहाँ लाठी की तरह लोग पिस्तौल, बंदूक लिए फिरते हैं। डाकू यदि जान से न मारे तो खुद उसे अपने प्राणों का खतरा है।


67. तिब्बत में कानून-व्यवस्था की कमी का प्रमुख कारण क्या है?

उत्तर- तिब्बत में कानून व्यवस्था की कमी का प्रमुख कारण सरकार का खुफिया विभाग व पुलिस पर अपेक्षित खर्च न

करना है।


68. तिब्बत के लोग हाथों में लाठी की तरह कौन से हथियार लिए घूमते हैं।

तिब्बत के लोग हाथों में लाठी की तरह पिस्तौल व बन्दूक लिए घूमते हैं।


69. 'डाकू यदि जान से न मारें तो खुद उसे अपने प्राणों का खतरा है।'-लेखक ने ऐसा क्यों कहा है?

लेखक ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि वहाँ के लोग अपने हाथों में खतरनाक हथियार लिए घूमते हैं।


70. तिब्बत में कौन-सा कानून नहीं है?

तिब्बत में हथियार का कानून नहीं है।


71. 'खर्च' का विलोम लिखिए।

बचत


Lhasa ki Aur One Word question answers (72-81)


72. जागीरों का बहुत अधिक हिस्सा किसके हाथ में है?

उत्तर- जागीरों का बहुत अधिक हिस्सा मठ (विहार) के हाथों में है।


7 3. खेती का प्रबन्ध देखने के लिए जब कोई भिक्षु आता है तो जागीर के आदमी उसे किसके समान समझते हैं?

उत्तर- खेती का प्रबन्ध देखने के लिए जब कोई भिक्षु आता है तो जागीर के आदमी उसे किसी राजा समान समझते हैं।।


74. तिब्बत में खेती मजदूरों की दशा कैसी है?

उत्तर- तिब्बत में खेती मजदूरों की दशा बड़ी दयनीय है। वहाँ उन्हें बहुधा बेगार करनी पड़ती है।


75. क्या तिब्बत में पर्दा प्रथा है?

तिब्बत में नारियां पर्दा नहीं करती। वे पुरुषों के समान काम करती हैं।


76. तिब्बत में भिखारियों को घर में क्यों नहीं आने देते?

तिब्बत में निम्न स्तर के भिखारियों को घरों में चोरी के भय के कारण नहीं आने दिया जाता।


77. तिब्बत में जातिगत स्थिति कैसी है?

तिब्बत में जातिगत भेदभाव नहीं किया जाता। वहां जातिगत दृष्टि से सबको समान समझा जाता है।


78. आम लोगों का  तिब्बत की औरतों के प्रति व्यवहार कैसा है?

 आम लोगों का  तिब्बत की औरतों के प्रति व्यवहार सम्मानजनक है।


79. तिब्बत में किस धर्म के अनुयायी रहते हैं?

बौद्ध


80. मंगोल भिक्षु का नाम लोब्ज़ड़् था। लोब्ज़ड़् का सामान्य अर्थ क्या है?

सुमति प्रज्ञ


81. शेकर के मंदिर में रखी बौद्ध वचन की हस्तलिखित पोथियों को क्या कहा गया?

कंजूर


82. सुमति कौन था ?

एक मंगोल भिक्षु।



 

Post a Comment

0 Comments