Diary ke Panne Class 12 Extra Questions-Class 12 Hindi Vitan Chapter 4 डायरी के पन्ने Important Questions

Diary ke Panne Class 12 Extra Questions-Class 12 Hindi Vitan Chapter 4 डायरी के पन्ने Important Questions

Diary ke Panne Class 12 Extra Questions-Class 12 Hindi Vitan Chapter 4 डायरी के पन्ने Important Questions

          

Diary ke Panne Class 12 Extra Questions-Class 12 Hindi Vitan Chapter 4 डायरी के पन्ने Important Questions
Diary ke Panne Class 12 Extra Questions-Class 12 Hindi Vitan Chapter 4 डायरी के पन्ने Important Questions

        


Diary ke Panne Class 12-MOST IMPORTANT EXTRA QUESTIONS



प्रश्न  - 'ऐन फ्रैंक की डायरी' के आधार 'ऐन' के चरित्र की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।


उत्तर – ऐन फ्रैंक डायरी की केंद्र बिंदु है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय बिताए अज्ञातवास की मानसिक और शारीरिक पीड़ाओं का वर्णन ऐन अपनी डायरी में लिखती  है। इसी आधार पर ऐन के चरित्र की विशेषताएं इस प्रकार हैं 


(1)प्रकृति प्रेमी–  ऐन प्रकृति से अत्यधिक प्रेम करती है। प्रकृति को निहारना उसे अच्छा लगता है। चूंकि रात को रोशनी बंद कर दी जाती है तो वह अपने कमरे की खिड़कियों से पर्दे हटाकर चाँदनी रात में चाँद सितारों को घंटों देखती है। आसमान, चाँद, बादल, तारों की ओर देखना उसे शांति और आशा से भर देता है। प्रकृति उसे विनम्रता प्रदान करती है। 


(2) नारी के अधिकारों के प्रति सचेत-  ऐन एक जागरूक किशोरी है। वह नारी के अधिकारों की पक्षधर है। वह चाहती है कि नारी को भी पुरुषों के बराबर सम्मान और अधिकार मिले। उसे भी वीर सैनिकों की भांति सम्मान प्रदान किया जाए। वह पुरुषों की भांति अपने अधिकारों के प्रति सचेत है। उसे यह आशा है कि वह अगली सदी में नारी इतनी ताकतवर बन जाएंगी कि लोग उसका सम्मान करने लगेंगे। 


(3) अतृप्त प्रेमिका–  ऐन पीटर को प्रेम करती है।पीटर एक अच्छा और भला लड़का है। पीटर और ऐन दोनों बैठकर भविष्य, वर्तमान और अतीत की बातें करते हैं लेकिन ऐन एक असल चीज़ की कमी महसूस करती है और वह उसका पीटर के प्रति प्रेम है। परंतु पीटर उसे प्यार करते हुए भी उसके सामने प्यार को व्यक्त नहीं करता है। यह बात उसे निराश कर देती है।



(4)  भावुक – ऐन एक भावुक बालिका है। वह अपने माता-पिता के प्रति बहुत प्यार करती है। छोटी-छोटी बातें भी वह दिल से लगा लेती है। मिस्टर डसेल जब उसकी शिकायत मम्मी को करते हैं तो बहुत भावुक हो जाती है। वह इस बात से परेशान है कि प्रत्येक सदस्य उसको तुनकमिज़ाज और अक्खड़ समझता है।


(5) फ़िल्मी जगत से प्रभावित – ऐन को फ़िल्मी पत्रिका पढ़ने का अत्यंत शोक है। वह हर शनिवार की फ़िल्मी पत्रिका से नायक और नायिकाओं के चित्र काट कर संकलित करती थी। वह आने वाली फ़िल्मी नायक और नायिकाओं के नाम तथा समीक्षाएं फरटि से बोलती थी। वह अपने बाल फ़िल्मी नायिकाओं की तरह संवारती थी। 


(6) परिश्रमी – ऐन एक परिश्रमी बालिका है। जब उसे पता चलता है कि अब अज्ञातवास के लिए घर छोड़ना पड़ेगा तो वह अपने थैले सामान से भर लेती है। इन भारी थैलों को अपने कंधों पर उठाकर अपने पिता के कार्यालय तक ले जाती है। चूंकि मार्गोट और माँ थककर सो चुकी थी। परंतु ऐन अपने पिता के साथ लगातार गोदाम के कमरों की सफाई करती दिन एक ।



प्रश्न  - ऐन को किस कारण लगा था कि उसकी दुनिया पूरी तरह से उलट-पुलट गई थी ?


उत्तर - ऐन के घर बुधवार, 8 जुलाई, सन् 1942 ई० को संदेश आया था कि उसकी सोलह वर्षीय बहन मार्गोट को ए० एस० एस० से बुलावा आया था। इस बुलावे का अर्थ यातना शिविर से बुलाया जाना था जिसमें उसे जर्मन सैनिकों की दया पर छोड़ देना था। ऐन के माता-पिता को यह बिल्कुल भी स्वीकार नहीं था इसलिए उन्होंने तुरंत भूमिगत (छुप जाना) हो जाने का फैसला कर लिया था जिससे ऐन को लगा था उसकी दुनिया पूरी तरह से उलट-पुलट हो गई थी।




प्रश्न  - अज्ञातवास की बात सुनकर ऐन के दिमाग में कौन-से सवाल कुलबुला रहे थे ?


उत्तर- वे कहाँ छिपेंगे- किसी के घर में ? शहर में ? किसी परछत्ती पर ? यहाँ ? कहाँ ? वह यह किसी से पूछ नहीं सकती थी पर ये प्रश्न उसके मन में उठ रहे थे।


प्रश्न -  ऐन ने अपने थैले में क्या-क्या भरा था ? क्यों ?


उत्तर- ऐन ने अपने थैले में डायरी, कर्लर, रुमाल, स्कूली किताबें, कंघी और पुरानी चिट्ठियाँ भरी थीं। वह कपड़ों की तुलना में पुरानी यादों को अधिक महत्त्व देना चाहती है।




प्रश्न  - अज्ञातवास के दौरान टर्की से संबंधित कौन-सी उत्साहवर्धक अफ़वाह सुनी गई थी ?


उत्तर – अज्ञातवास के दौरान टर्की के एक केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि टर्की जल्दी ही तटस्थता छोड़ देगा और इंग्लैंड के पक्ष में हो जाएगा जिससे ऐन के परिवार वालों का उत्साह बढ़ गया था।




प्रश्न - हजार गिल्डर के नोट अवैध घोषित करने का लोगों पर क्या प्रभाव पड़ा ? 


उत्तर- हज़ार गिल्डर के नोट अवैध घोषित होते ही ब्लैक मार्केट का कार्य करने वालों को बहुत बड़ा झटका लगा। इससे बड़ा झटका उन लोगों को लगा जो भूमिगत हो गए थे या जिनके पास धन का हिसाब-किताब देने की क्षमता नहीं थी। नोट की स्थिति में सबूत देना पड़ता था कि यह उनके पास कहाँ से आया था।




प्रश्न  - हिटलर अपने सैनिकों से मुख्य रूप से क्या पूछा करता था और उसके सैनिक किस प्रकार उसके उत्तर दिया करते थे ? 


उत्तर- -हिटलर अपने घायल सैनिकों से प्रायः पूछा करते थे कि युद्ध में वे कहाँ घायल हुए थे और उन्हें कहाँ चोट लगी थी। सैनिक उत्साहपूर्वक अपने ज़ख्मों को दिखा कर वह घटना सुनाते थे, जिस के कारण वे ज़ख्मी हुए थे। वे सब हिटलर से हाथ मिलाने लिए उत्साहित दिखाई देते थे।


प्रश्न -  ऐन की अज्ञातवास के समय रुचियाँ क्या थीं ? 


उत्तर- -ऐन को पत्रिकाओं से फ़िल्मी कलाकारों के चित्र इकट्ठे करने की रुचि थी। वह फ़िल्मों के बारे में ज्ञान इकट्ठा करती थी; उनकी समीक्षा करती थी; प्रति सप्ताह प्रकाशित होने वाली सिनेमा एंड थियेटर पत्रिका ध्यान से पढ़ती थी। वह फ़िल्मी अभिनेत्रियों की तरह अपने बाल संवारा करती थी और उन्हें अपना स्टाइल बनाया करती थी।| क्योंकि कुछ भी तो नया सुनने-सुनाने को शेष नहीं बचा था।


 प्रश्न - हॉलैंड के प्रतिरोधी दल लोगों की किस प्रकार सहायता किया करते थे ? 


उत्तर – फ्री नीदरलैंड्स दल के लोग जर्मन लोगों के अत्याचारों से राहत पाने के लिए पीड़ितों के लिए नकली पहचान-पत्र बनाते थे; उन्हें आर्थिक सहायता दिया करते थे और कार्य कर सकने वाले युवा ईसाइयों के लिए काम ढूंढ़ने में सहायता करते थे। वे पुरुषों के साथ राजनीति और काम-धंधे की बातें करते थे, तो औरतों के साथ भोजन और कष्ट के समय की बातें करते थे। सदा सहायक और खुशदिल दिखाई देने वाले वे लोग बच्चों से अख़बारों और किताबों की बातें करते थे। वे हर अवसर पर फूल और उपहार दिया करते थे और कष्ट में पड़े अज्ञातवास काटने वालों की सहायता कर उनका दिल जीत लेते थे।


प्रश्न - कैबिनट मंत्री मिस्टर बोल्के स्टीन ने क्या घोषित किया था जिससे ऐन को खुशी मिली थी ?


 उत्तर – कैबिनट मंत्री मिस्टर बोल्के स्टीन ने लंदन से प्रसारण में कहा था कि जब युद्ध समाप्त हो जाएगा तब युद्ध का वर्णन करने वाली डायरियों और पत्रों का संग्रह किया जाएगा । ऐन खुश हो गई कि वह गुप्त एनेक्सी के बारे में सब छपवाएगी।



प्रश्न - ऐन ने एक ही दिन में हुए हवाई हमलों के विषय में क्या बताया था ?


 उत्तर -ऐन ने बताया कि पिछले ही रविवार 350 ब्रिटिश वायुयानों ने इज्मुईडेन पर 550 टन गोला-बारूद बरसा करभारी तबाही मचाई थी जिससे सभी घर हवा में घास की  तरह कांप उठे थे।



प्रश्न - युद्ध-काल में लोगों को किन-किन कष्टों से गुज़रना पड़ रहा था ?



 उत्तर – 1. खाद्य पदार्थों तथा अन्य समाग्रियों के लिए लोगों को लाइनों में खड़ा होना पड़ता था।


2. चोरियों की संख्या अत्यधिक बढ़ गई थी। पीठ मोड़ते ही कारें, मोटर साइकिलें आदि चुरा लिए जाते थे।


 3. आठ-दस वर्ष के छोटे-छोटे बच्चे भी चोरी करने में निपुण हो गए थे।


4. गली-नुक्कड़ पर लगी बिजली से चलने वाली घड़ियों और सार्वजनिक टेलीफ़ोनों तक का पुर्ज़ा-पुर्ज़ा चुरा लिया जाता था।



5. लोग फटे हाल हो गए थे।


6. पुलिस अधिकारी किसी पर भी आरोप लगा कर जेल भेज देते थे।


7. खाद्य सामग्री घटिया और बहुत महँगी हो गई थी। 


प्रश्न - चर्चिल को जन्मजात बहादुर क्यों कहा गया है ? 


 उत्तर- -चर्चिल अपने साथियों स्मट्स, आइजनहावर और आर्नोल्ड के साथ उन फ्रांसीसी गाँवों में गए थे जिन पर पहले ब्रिटिश सैनिकों ने कब्ज़ा कर लिया था और फिर मुक्त कर दिया था। चर्चिल एक टॉरपीडो नाव पर थे जिससे तटों पर गोला बारी की जाती थी। उन्हें डर नाम की चिड़िया का पता तक नहीं था इसीलिए उन्हें जन्मजात बहादुर कहा गया है।






प्रश्न -  पुरुष-स्त्री अधिकारों के विषय में ऐन के क्या विचार थे ? 


उत्तर – संभवतः शारीरिक बल, धन कमाने और परिवार चलाने के कारण पुरुष शुरू से ही औरतों पर शासन करने लगे थे, जो ठीक नहीं था। आधुनिक महिलाएँ पूरी तरह स्वतंत्र होने का हक पाना चाहती हैं। महिलाओं को पूरा सम्मान दिया ही जाना चाहिए। उन्हें भी सैनिक बनने का दर्जा मिलना चाहिए। औरतें ही मानव जाति की निरंतरता को बनाए रखने के लिए संघर्ष करती हैं; कष्ट झेलती हैं, मेहनत करके खाती हैं, तो वे सम्मान की भी अधिकारी हैं।


प्रश्न -  ऐन किस कारण से महिलाओं को सम्मानीय मानती थी ? 


 उत्तर – ऐन का मानना था कि वह संतान को जन्म देती है, प्रसव पीड़ा झेलती है, जो प्रशंसनीय है। कोई सैनिक भी युद्ध में इतनी पीड़ा नहीं झेलता जितनी किसी भी महिला को प्रसव के समय झेलनी पड़ती है।


प्रश्न -  पाठ के आधार पर सेंधमारों वाली घटना का वर्णन कीजिए। 


उत्तर  -दूसरे महायुद्ध के समय सेंधमारों के कारनामे बहुत आम हो गए थे। रात के लगभग दस बजे जब पीटर सीढ़ियों पर था तब उसे जोरदार दो धमाकों की आवाज़ सुनाई दी थी। उसने नीचे जा कर देखा तो उसने पाया कि गोदाम के दरवाज़े में से बाईं तरफ़ का आधा फट्टा गायब था। गोदाम में सेंधमार अपने काम में लगे हुए थे। 'पुलिस-पुलिस' पुकारने पर वे भाग गए थे। फट्टे को दुबारा उसकी जगह पर लगाया गया लेकिन कुछ ही देर बाद सेंधमारों ने उसे फिर से गिरा दिया था। मिस्टर वान ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी का दरवाज़े पर जोरदार प्रहार किया था जिससे डर कर सेंधमार भाग गए थे।


प्रश्न - मिएप को ऐन फ्रेंक के पापा कैसे जानते थे ?


उत्तर- मिएप ऐन फ्रेंक के पापा के साथ सन् 1933 से कंपनी में काम कर रही थी। उसके पति जॉन भी पापा के अच्छे दोस्त थे।



Post a Comment

0 Comments