भारत माता Bharat Mata Class 11 Hindi Extra Questions-Important Questions

भारत माता Bharat Mata Class 11 Hindi Extra Questions-Important Questions

भारत माता Bharat Mata Class 11 Hindi Extra Questions-Important Questions
भारत माता Bharat Mata Class 11 Hindi Extra Questions-Important Questions


Bharat Mata - NCERT MOST IMPORTANT QUESTION ANSWERS


भारत माता (जवाहरलाल नेहरू)


प्रश्न -  भारत की चर्चा नेहरू कब और किससे करते थे ? 


उत्तर- जब कभी भी नेहरू जी किसी सभा मेंजाते थे तो वहाँ उपस्थित लोगों से वे भारत की चर्चा करते थे। वे उन्हें बताते थे कि हिंदुस्तान का नाम भारत इस देश के संस्थापक के नाम से परंपरा से चला आ रहा है। वे उन्हें बताते थे कि जिसकी आज़ादी के लिए वे प्रयास कर रहे हैं वह देश भारत ही है। उन्हे बताते थे कि इस देश का एक हिस्सा दूसरे से अलग होते हुए भी पूरा देश एक है और यह हिंदुस्तान अथवा भारत कहलाता है। इस प्रकार वे उन्हें अनेकता में एकता का मूल मंत्र बता कर सारे भारत को गुलामी से मुक्त कराने के लिए आंदोलन करने की प्रेरणा देते थे।



 प्रश्न -  नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन-सा प्रश्न बार-बार करते थे ?


उत्तर - नेहरू जी जब भी कहीं किसी सभा में भाषण देने जाते थे तो वहाँ एकत्र लोग उनका स्वागत 'भारत माता की जय' का नारा लगा कर किया करते थे। वे वहाँ उपस्थित किसानों से पूछते थे कि इस नारे से उनका मतलब क्या है? यह भारत माता कौन है ? इस भारत माता की जय वे क्यों चाहते हैं? उनके इस प्रश्न का वे लोग कोई उत्तर नहीं दे पाते थे और एक-दूसरे की तरफ़ अथवा नेहरू जी की तरफ़ देखने लगते थे। उन्हें नेहरू जी के इस प्रश्न से हैरानी होती थी कि वे उन लोगों से ऐसा प्रश्न क्यों पूछ रहे हैं?





प्रश्न - किसान सामान्यतः भारत माता का क्या अर्थ लेते थे?


उत्तर -  नेहरू जी जब भी कहीं किसी सभा को संबोधित करने जाते थे, उनका स्वागत 'भारत माता की जय' के नारे से किया जाता था। वे वहाँ उपस्थित किसानों से इस नारे का अर्थ पूछते थे, परंतु कोई बता नहीं पाता था। एक बार एक हट्टे-कट्टे किसान ने उन्हें बताया कि भारत माता से मतलब हमारी धरती से है। तब नेहरू जी ने उन्हें समझाया कि उनके गाँव, जिले, प्रांत और सारे हिंदुस्तान की धरती, यहाँ की नदियाँ, पहाड़, जंगल, खेत और यहाँ रहने वाले करोड़ों लोग भारत माता हैं।


प्रश्न-  भारत माता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी ? 


उत्तर - नेहरू जी के अनुसार भारत माता केवल एक देश नहीं है बल्कि इस देश का प्रत्येक गाँव, जिला, राज्य, पहाड़, नदियाँ, जंगल, खेत और यहाँ रहने वाले करोड़ों लोग भारत माता हैं। वे भारत माता की जय का अर्थ इन सबकी जय मानते हैं। उन का मानना है कि जब करोड़ों लोग भारत माता हैं तो इस का अर्थ यह हुआ कि प्रत्येक व्यक्ति भारत माता का अंश है, इसलिए वह एक व्यक्ति भी भारत माता है।


प्रश्न - आजादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था ?


 उत्तर – आज़ादी से पहले नेहरू जी भारत की जनता को जगाने के लिए देश के विभिन्न भागों में सभाएँ करते थे। वे अपनी सभा में आए हुए किसानों से उनकी समस्याओं के संबंध में भी बातचीत करते थे। उन्हें सारे देश के किसानों की समस्याएं एक-सी लगती थीं। उन दिनों किसान बहुत गरीब थे। वे कर्ज के बोझ से दबे हुए थे। पूँजीपति और ज़मींदार उनका शोषण करते थे। महाजन का ब्याज चुकाते-चुकाते उनकी पीढ़ियाँ समाप्त हो जाती थीं। उन्हें भारी लगान देना पड़ता था तथा पुलिस के अत्याचार भी सहन करने पड़ते थे।


Bharat Mata - EXTRA MOST IMPORTANT QUESTION ANSWERS


प्रश्न-  'भारत माता' पाठ का मूल भाव स्पष्ट कीजिए। 


उत्तर – 'भारत माता' पाठ में जवाहर लाल नेहरू ने यह स्पष्ट किया है कि अनेक भागों में बँटा हुआ होने पर भी हिंदुस्तान एक देश है। इस देश के लोगों की समस्याएँ भी एक समान ही हैं, जिनका मुख्य कारण हमारा गुलाम होना है। इसलिए हमें इस गुलामी से आज़ाद होने के लिए एक हो जाना चाहिए। वे भारत माता का स्वरूप स्पष्ट करते हुए कहते हैं कि भारत माता केवल भारत की धरती, पहाड़, नदियाँ, जंगल, खेत आदि नहीं है बल्कि इस देश में रहने वाले करोड़ों लोग भी भारत माता हैं। इसलिए भारत माता की जय का अर्थ इस देश के प्रत्येक व्यक्ति की जीत है।



 प्रश्न - नेहरू जी ने किसानों की किन समस्याओं की ओर   संकेत किया है ?



उत्तर - नेहरू जी के अनुसार भारत के अधिकांश प्रदेशों के किसानों की समस्याएँ एक समान हैं। वे ग़रीबी, कर्जदारी से ग्रस्त हैं। उन्हें सदा पूँजीपतियों, ज़मींदारों, महाजनों आदि की शोषण की प्रवृत्ति का भय सताता रहता है। वे पुलिस के अत्याचारों, कड़े लगान और सूद से परेशान हैं।


प्रश्न  - नेहरू जी ने राष्ट्र की एकता का संदेश कैसे दिया ?



उत्तर - नेहरू जी जिस भी सभा में जाते थे लोगों को बताते थे कि देश के अलग-अलग हिस्से हैं परंतु समग्र रूप से हिंदुस्तान एक है। हमारे देश के अलग-अलग राज्यों में रहने वालों की समस्याएँ तथा विदेशी सरकार के सब पर जुल्म भी एक समान हैं। वे 'वे भारत माता की जय' के माध्यम से भी लोगों को राष्ट्र की एकता का संदेश देते थे।



Post a Comment

0 Comments